MP Weather: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश के सिलसिला जारी है और अब तक 51 प्रतिशत अधिक पानी बरस चुका है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार 3 जुलाई को प्रदेश के 17 जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में 2 ट्रफ गुजर रही है। इसलिए प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 4 दिन तक ऐसा की मौसम रहेगा।
मौसम विभाग ने आज गुरुवार को पन्ना, दमोह, मैहर और कटनी में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शिवपुरी, भिंड, गुना, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, मऊगंज, रीवा और सतना में भारी बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित बाकी अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 4 जुलाई को अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह और पन्ना में अति भारी बारिश हो सकती है। श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है।











