जबलपुर। बरगी थानान्तर्गत टिन्सी रेलवे क्रॉसिंग के पास तड़के 4 बजे के लगभग ट्रक से डीजल चोरी कर रहे बदमाशों ने ड्राइवर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। ट्रक ड्राइवर को खून से लथपथ हालत में पड़े देख राह चलते लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
बरगी पुलिस के अनुार सिवनी के ग्राम तिलगौड़ी निवासी रोहित परते उम्र 26 वर्ष नागपुर से ट्रक क्रमांक एमएच 49 एटी 7397 में फ्लेक्स पाइप लोड कर जबलपुर की ओर निकला। सुबह 4 बजे के लगभग ट्रक खराब होने के कारण ड्राइवर रोहित तिन्सी रेलवे क्रासिंग के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर सो गया।
इस दौरान कार से पहुंचे बदमाशों ने ट्रक के टैंक का ताला तोड़कर डीजल चोरी करने लगे। इस दौरान आवाज सुनकर रोहित जाग गया और नीचे उतर कर आया तो देखा कि कुछ लोग टेंक में से डीजल चोरी कर रहे है। उसने डीजल चोरी कर रहे बदमाशों को रोकना चाहा, जिसपर बदमाशों ने धारदार हथियार निकालकर रोहित पर हमला कर दिया।
हमले में ड्राइवर रोहित के शरीर पर गंभीर चोटें आई,जिसे उपचार के लिए मेउिकल अस्पताल में भरती कराया गया। जहां पर रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।











