Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में अलर्ट जारी

MP में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के ऊपरी हिस्से में एक साथ तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने से अचानक मौसम बिगड़ गया है। इसकी वजह से कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ओले और भारी बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर सहित करीब 18 जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

भिंड में किसानों पर टूटा कहर

भिंड जिले में मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अटेर क्षेत्र में तेज आंधी और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। पहले भी 100 से ज्यादा गांवों में ओले गिर चुके हैं, और अब लगातार बारिश से हालात और खराब हो गए हैं। किसान चिंता में हैं कि अगर दोबारा बारिश हुई, तो पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। प्रशासन ने नुकसान के आकलन के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।

60 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी

प्रदेश में सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि तेज आंधी भी परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है, जबकि अन्य जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। जबलपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है।

11 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम

11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी हिस्से में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिससे मौसम एक बार फिर बदल सकता है। इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा और बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकता है।

9 अप्रैल को इन जिलों में येलो अलर्ट

सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में 9 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकतम तापमान:

  • भोपाल: 34.4°C
  • इंदौर: 33.6°C
  • जबलपुर: 36.0°C
  • ग्वालियर: 33.3°C
  • उज्जैन: 34.4°C

न्यूनतम तापमान:

  • भोपाल: 20.8°C
  • इंदौर: 18.6°C
  • जबलपुर: 18.6°C
  • ग्वालियर: 19.6°C
  • उज्जैन: 18.5°C
Related Articles

Latest News