मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कुछ दिन पहले तक जहां लोग तेज गर्मी से बेहाल थे, वहीं अब आंधी, बादल और हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है।
दरअसल, प्रदेश के ऊपर एक साथ दो बड़े मौसम सिस्टम एक्टिव हो गए हैं—एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस। इन दोनों के संयुक्त असर से पूरे राज्य में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा।
कई जिलों में दिखने लगा असर
बदलते मौसम का असर अब साफ तौर पर नजर आने लगा है। बालाघाट में बुधवार रात करीब 1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। भोपाल और जबलपुर में दिनभर बादल छाए रहे, जबकि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के भिंड और दतिया में भी घने बादलों ने डेरा डाले रखा। जबलपुर में शाम के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया।
तीन दिन का मौसम अपडेट
-
19 मार्च: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, धार, खंडवा, खरगोन और छिंदवाड़ा सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र में आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं।
-
20 मार्च: मौसम सिस्टम का दायरा और बढ़ेगा। भोपाल, जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, छतरपुर, नर्मदापुरम, विदिशा और राजगढ़ में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
-
21 मार्च: ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी और सिंगरौली जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में इसका असर आखिरी दिन तक रहेगा।
तापमान में गिरावट दर्ज
मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, खासकर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में बालाघाट और डिंडोरी में बारिश रिकॉर्ड की गई। MP में सबसे ज्यादा तापमान: खरगोन – 38.6°C इसके आलावा सबसे कम तापमान: कटनी (करौंदी) – 11.7°C में दर्ज किया गया है,
बड़े शहरों का तापमान
अधिकतम तापमान:
भोपाल – 35.4°C
इंदौर – 34.5°C
जबलपुर – 35.6°C
ग्वालियर – 35.7°C
उज्जैन – 35.6°C
न्यूनतम तापमान:
भोपाल – 16.6°C
इंदौर – 15.2°C
जबलपुर – 20.0°C
ग्वालियर – 19.3°C
उज्जैन – 15.0°C
राहत के साथ सतर्कता जरूरी
कुल मिलाकर, अगले तीन दिन प्रदेशवासियों के लिए राहत भरे रहेंगे। हालांकि आंधी, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बाहर निकलते समय मौसम की जानकारी जरूर लें और सुरक्षित रहें।











