2022 में भारत में एकत्रित होंगे जी-20 के सदस्य देश

विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी-20 के शिखर सम्मेलन के समापन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा के बाद ट्वीट कर कहा कि 2022 में देश की आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं। उस विशेष वर्ष में, भारत जी-20 शिखर सम्मेलन में विश्व का स्वागत करने की आशा करता है।
जी-20 के सदस्य देशों का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में आयोजित किया गया, जिसके समापन पर प्रधानमंत्री ने ये घोषणा की। वर्ष 2022 में जी 20 सम्मेलन की मेजबानी इटली को करनी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को इसकी मेजबानी मिलने के बाद इसके लिए इटली का शुक्रिया अदा किया। साथ ही, उन्होंने जी-20 समूह के नेताओं को 2022 में भारत आने का न्यौता दिया। वर्ष 2022 में भारत की आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घोषणा के बाद ट्वीट कर के इसकी जानकारी दी।