भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023 जारी आर दिया है। संकल्प पत्र जारी किए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023 केवल संकल्प पत्र नहीं, बल्कि मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा है।

उन्होंने कहा कि कहा कि हमने जो कहा, वो किया और आज संकल्प पत्र के माध्यम से हमने अपने नये संकल्पों की सिद्धि का प्रण लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम नारी, किसान, युवा एवं अन्य सभी वर्गों के सशक्तिकरण के संकल्प को पूर्ण करेंगे। हम और आप मिलकर नये, सशक्त, समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण के स्वप्न को साकार करेंगे।