पश्चिम मध्य रेल मजदूर संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में हुए जोनल कार्यसमिति के चुनाव

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सीनियर रेलवे इंस्टीटयूट जबलपुर में एनएफआईआर के कार्यकारी अध्यक्ष व संघ के अध्यक्ष डॉ. आरपी भटनागर की अध्यक्षता में ध्वजारोहण के साथ सफलतापूर्वक व धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में विगत दिवस सामान्य सभा खुला सत्र, केन्द्रीय कार्यसमिति वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई।

मुख्य कार्यक्रम में एनएफआईआर के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. एम. राघवैय्या, संघ अध्यक्ष डॉ. आर.पी. भटनागर, पमरे के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह , प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एम.आर. गोयल, अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी , मंडल रेल प्रबंधक, संजय विश्वास वरि. उपमहाप्रबंधक वीके गुप्ता समेत पमरे के आला अधिकारी शामिल हुये।

इस दौरान जोनल कार्यसमिति के चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें डॉ. आरपी भटनागर व अशोक शर्मा पुनः महामंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा अमित भटनागर व सीएम उपाध्याय को कार्यकारी अध्यक्ष, अनुज तिवारी कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार व सुशील वर्मा को संयुक्त महामंत्री, एस.एन. शुक्ला मंडल अध्यक्ष जबलपुर,  राजेश पांडे मंडल अध्यक्ष भोपाल, जी.पी. यादव मंडल अध्यक्ष कोटा, जीतेन्द्र बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष वर्कशॉप कोटा, डी.पी. अग्रवाल मंडल सचिव जबलपुर, आर.के. यादव मंडल सचिव भोपाल, अब्दुल खालिक मंडल सचिव कोटा, मनोज अग्रवाल मंडल सचिव सीआरडब्ल्यूएस, एसके सिन्हा, सहायक महासचिव, बीएल मिश्रा जोनल संगठन सचिव निर्वाचित हुए।

वहीं श्रीमति अंशु भटनागर भोपाल, श्रीमति सविता त्रिपाठी को जबलपुर महिला उपाध्यक्ष, अमित कौर उपाध्यक्ष कोटा, अनिता गोचर उपाध्यक्ष कोटा के पद पर चुना गया। आर.ए. सिंह, रमेश कुमार यादव, अफसर हुसेन, संतोष यादव, अवधेश तिवारी, डॉ. मो. शमशाद, रामजी कुमार, अभिषेक पटेल, नेपाल सिंह, डी.एन. यादव, पुनित वर्मा, सुनिल जाट, अशोक कुमार यादव को वर्किंग कमेटी मेम्बर निर्वाचित घोषित किया गया।