Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयऑस्कर अवार्ड के लिए नामित हुई असमिया पृष्ठभूमि पर बनी विलेज रॉकस्टार्स

ऑस्कर अवार्ड के लिए नामित हुई असमिया पृष्ठभूमि पर बनी विलेज रॉकस्टार्स

निर्देशक रीमा दास की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म विलेज रॉकस्टार्स को 91वें 2019 के ऑस्कर अकादमी पुरस्कारों में विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने शनिवार को इसकी घोषणा की। यह फिल्म गरीबी में पली बढ़ी लड़की धुनू की कहानी है जो इन परिस्थितियों में भी रॉक बैंड बनाने और किसी दिन अपना गिटार हासिल करने के अपने सपने से पीछे नहीं हटती।
कन्नड़ फ़िल्म निर्माता राजेंद्र सिंह बाबू की अध्यक्षता में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) द्वारा गठित ऑल इंडिया जूरी ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। असम के छायगांव की पृष्ठभूमि पर फिल्माई गई फिल्म विलेज रॉकस्टार्स गरीब लेकिन अद्भुत बच्चों की कहानी है। इसके पहले यह फिल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार भी जीत चुकी है और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2018 में दिखाई जा चुकी है। 91वें अकादमी पुरस्कार 24 फरवरी 2019 को आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Latest News