Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयचाँद की तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2

चाँद की तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2

चंद्रयान-2 ने बुधवार सुबह 9:04 बजे चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। अब इसकी चांद से न्यूनतम 179 किमी और अधिकतम 1412 किमी दूरी है।
जानकारी के अनुसार इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 को चांद की तीसरी कक्षा में सुबह 9:04 बजे प्रवेश कराया। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा की ओर आगे बढ़ाने की प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस दौरान ऑनबोर्ड प्रोपल्शन सिस्टम का उपयोग किया गया। इस प्रक्रिया में 1190 सेकंड का समय लगा।
इसरो के अनुसार चंद्रयान-2 को 30 अगस्त को चौथी और 1 सितंबर को पांचवी कक्षा में प्रवेश करेगा। 2 सितंबर को विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर यान से अलग हो जाएंगे। विक्रम लैंडर 7 सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। फिलहाल दो दिन तक चंद्रयान-2 तीसरी कक्षा में चांद के चक्कर लगाएगा।

Related Articles

Latest News