Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयतेजस्वनी ने जीता मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड का खिताब

तेजस्वनी ने जीता मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड का खिताब

भारत की तेजस्विनी सिंह ने साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग में आयोजित मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड 2018 प्रिन्सेस का मुख्य का खिताब जीत लिया है और वे विश्व विजेता बन गई हैं।
उत्तर प्रदेश के देवरिया की तेजस्विनी सिंह ने दक्षिण अफ्रीकी के शहर जोहान्सबर्ग में आयोजित मिसेज़ ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड 2018 प्रिन्सेस श्रेणी की विजेता बनने में सफलता हासिल की हैं। पांच दिनों तक लगातार चली इस कठिन प्रतियोगिता में तेजस्विनी ने प्रत्येक चरण में बढ़त बनाए रखा। प्रतियोगिता के कंट्री कल्चर राउंड में तेजस्विनी के कपड़ों में राधा कृष्ण का समागम एक साथ देखने को मिला। वहीं भारतीय घाघरे में पूरे देश के हर राज्य की ख़ास कला को पिरोया गया। भव्य स्टेज पर टैलेंट राउंड में तेजस्विनी ने भारतीय संस्कृति के कथक व भरतनाट्यम का फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत किया था। मलेशिया और रूस को पीछे छोड़ तेजस्विनी ने मुख्य विजेता का खिताब हासिल किया। साथ ही तेजस्विनी को उनकी टैलेंट में बेहतरीन परमार्फेंस देखते हुए ‘मोस्ट विवेशियंस’ का टाईटल भी दिया गया। फाइनल का परिणाम में जैसे ही स्क्रीन पर भारत का नाम बतौर मुख्य विजेता लिया गया वहां मौजूद लोग इंडिया इंडिया के नारे लगाने लगे। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर सम्मान भारत का राष्ट्रगान गाया गया।

Related Articles

Latest News