Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयरोइंग स्पर्धा में भारत के खाते में आया गोल्ड

रोइंग स्पर्धा में भारत के खाते में आया गोल्ड

18वें एशियाई खेलों के छठवें दिन रोइंग स्पर्धाओं में भारत का दिन अच्छा रहा। सिंगल्स और डबल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय टीम ने रोइंग में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय रोइंग टीम ने (नौकायन) में पुरुषों की क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। भारत का इस एशियाई खेल में यह पांचवां गोल्ड मेडल है। भारतीय रोइंग टीम के स्वर्ण सिंह, दत्तु भोकनल, ओम प्रकाश और सुखमीत की टीम ने भारत को रोइंग में गोल्ड मेडल दिलाया।
इसके पहले आज ही भारत के रोहित कुमार और भगवान सिंह ने पुरुषों की लाइटवेट डबल्स स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, वहीं दुष्यंत चौहान ने पुरुषों की लाइटवेट सिंगल स्कल्स स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत का रोइंग में यह तीसरा मेडल है जबकि कुल पदकों की संख्या 21 हो चुकी है।

Related Articles

Latest News