Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयशेख हसीना के बैंक लॉकर में 9.704 किलोग्राम स्वर्ण आभूषण हुए बरामद

शेख हसीना के बैंक लॉकर में 9.704 किलोग्राम स्वर्ण आभूषण हुए बरामद

 (हि.स.)। बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 के अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा का फैसला सुनाने के बाद अंतरिम सरकार ने उनकी चल-अचल संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के सेंट्रल इंटेलिजेंस सेल ने मोतीझील में अग्रणी बैंक की प्रमुख शाखा में शेख हसीना के नाम पर पंजीकृत दो लॉकर्स से 832.51 भोरी सोने (9.704 किलोग्राम) के गहने बरामद किए हैं।

द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के सेंट्रल इंटेलिजेंस सेल के अधिकारियों ने सोमवार को यह कार्रवाई की। इसके विवरण में बताया गया कि अधिकारियों ने नियमानुसार लॉकर नंबर 751 और 753 को खोला। इन लॉकर्स से स्वर्ण आभूषणों के अलावा देश-विदेश से मिले अवॉर्ड और तोहफे भी बरामद हुए हैं।

हसीना के नाम पर पंजीकृत एक और लॉकर सोमवार को ही पुबाली बैंक में खोला गया। अधिकारियों ने कहा कि वहां कोई संपत्ति नहीं मिली। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में भोरी सोना मापने की पारंपरिक इकाई है। एक भोरी को लगभग 11.664 ग्राम के बराबर माना जाता है। यह इकाई भारत और नेपाल जैसे अन्य दक्षिण एशियाई देशों में भी इस्तेमाल होती है। आभूषणों को बनाने और उनकी कीमत निर्धारित करने के लिए इस इकाई का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।

Related Articles

Latest News