Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयराजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव लड़ाने का...

राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव

रायपुर (हि.स.)। कांग्रेस की शुक्रवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पूर्व मंत्री मो. अकबर ने राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है। जिसका समर्थन राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायकों ने किया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ नेताओं काे लोकसभा चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें भूपेश बघेल को राजनांदगांव, ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से लड़ाने का प्रस्ताव रखा गया। कांकेर से मोहन मरकाम, जांजगीर से शिव डहरिया को लड़ाने का सुझाव दिया गया है। वहीं कोरबा से ज्योत्सना महंत, बस्तर से दीपक बैज का नाम सुझाया गया है।

दिल्ली हाईकमान की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ाने की हरी झंडी मिल चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई बैठक में कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Latest News