Homeराष्ट्रीयGold Price Today: आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी भी...

Gold Price Today: आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई 4900 रुपये तक सस्ती

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार 4 अप्रैल 2025 को सोने के भाव में बड़ी गिरावट है और सोने का भाव 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गया है।

इस गिरावट के कारण सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 91,640 रुपये से लेकर 91,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 84,000 रुपये से लेकर 84,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में भी 4900 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट नजर आ रही है और चांदी 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 91,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 84,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 91,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 91,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 84,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News