Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबिजली अधिकारी का फरमान, एक माह में कार्यालय खाली करे कर्मचारी संघ

बिजली अधिकारी का फरमान, एक माह में कार्यालय खाली करे कर्मचारी संघ

मध्य प्रदेश की बिजली कंपनी के आला अधिकारी ने विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इण्टक ज्येन्द्रगंज रोशनीघर, ग्वालियर को फरमान जारी कर एक महीने में कंपनी द्वारा आवंटित कार्यालय खाली करने के लिए कहा है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ग्वालियर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक के नाम से जारी आदेश में कहा गया है कि 12.03.2021 को क्षेत्रीय सचिव विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इण्टक ग्वालियर को रोशनीघर परिसर स्थित एक हॉल एवं कक्ष आवंटन किया गया था।

आदेश में कहा गया है कि रोशनीघर परिसर में भवन की कमी होने एवं प्रशासनिक दृष्टि से कंपनी के आवश्यक कार्य हेतु भवन का उपयोग करने के कारण आप उक्त भवन को 1 माह में रिक्त करें।

Related Articles

Latest News