Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयभाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर

नई दिल्ली,(हि.स.)। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के साथ महिला मोर्चा के राज्य चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी मौजूद रहीं। इस बैठक में चुनावी राज्यों में महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान की योजना बनाने पर जोर रहा।

इस बैठक का उद्देश्य आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करना था। सूत्रों के मुताबिक बैठक में महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

महिलाओं तक पहुंचने के लिए आउटरीच कार्यक्रमों की योजना तैयार करने से लेकर जनसंपर्क कार्यों को तेज करने पर जोर दिया गया।

सूत्रों के अऩुसार हर राज्य की स्थिति के अनुसार अलग-अलग चुनावी रणनीतियों पर चर्चा हुई। बैठक में दोहराया गया कि भाजपा महिला मोर्चा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और चुनावी प्रक्रिया में उनकी सक्रिय और प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि इस साल पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी, केरल औऱ तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में केवल असम में भाजपा की सरकार है। भाजपा के सामने बाकी चार राज्यों में अपनी पकड़ को मजबूत कर जीतना है।

Related Articles

Latest News