Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयबिहार के 17 जिलों में 19 दिसंबर तक कोहरे और शीतलहर का...

बिहार के 17 जिलों में 19 दिसंबर तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

पटना (हि.स.)। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने बिहार के 17 जिलों में 19 दिसंबर तक शीतलहर और कोहरा को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में भीषण शीतलहर का भी असर बिहार में देखने को मिलेगा। भीषण ठंड को देखते हुए आपदा विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किया है।

बीते 24 घंटे की रिपोर्ट में रोहतास का डेहरी सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद सीतामढ़ी के पुपरी 9.3, मधेपुरा 9.3, मुजफ्फरपुर 9.6, गोपालगंज 10, मधुबनी 10.2, पश्चिमी चंपारण जिले का वाल्मीकिनगर 11.9, और सुपौल 12.8 रहा। इन सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 0.1 से 0.6 डिग्री की गिरावट हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 दिसम्बर कोहरे का असर, पश्चिम चंपारण, सारण, सिवान, बक्सर, पटना, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर, मधेपुरा, जमुई, भागलपुर और कटिहार के अधिकतर भाग में दिखेगा। यहां देर रात और सुबह में घना कोहरा छाए रहेगा।

Related Articles

Latest News