Sunday, February 15, 2026
Homeराष्ट्रीयइंडी गठबंधन में अराजकता को लेकर पत्रकारों ने प्रेस कांफ्रेस का किया...

इंडी गठबंधन में अराजकता को लेकर पत्रकारों ने प्रेस कांफ्रेस का किया बहिष्कार

प्रयागराज (हि.स.)। इंडी गठबंधन में रविवार को फूलपुर में अराजकता देखने को मिली। जहां जमकर मारपीट और भगदड़ हुई। जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। वहीं एक वरिष्ठ कैमरामैन भी गिरकर दब गये, जिन्हें चोटें आयी। इससे नाराज पत्रकारों ने सपा के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस का बहिष्कार किया।

फूलपुर संसदीय सीट पर प्रचार करने आये इंडी गठबन्धन से राहुल गांधी और अखिलेश यादव पड़िला में भाषण नहीं दे सके। सपा के पदाधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण माइक बन्द हुआ तो अखिलेश यादव जिलाध्यक्ष पर नाराज़ हो गए। इसके साथ ही रैली की व्यवस्था खराब होने से दोनों नेता बिना सम्बोधित किये चले गए। सपा पदाधिकारियों का मानना है कि सपा के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों पर निष्कासन की तलवार लटक रही है।

सत्ता होती तो यह गुंडे क्या करते?

प्रयागराज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभा में हंगामा हुआ, सभा में भगदड़ मच गई। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए। कई लोगों के घायल होने की जानकारी आई है।

सपा पदाधिकारियों का कहना है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को देखने के लिए भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गई। तमाम कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इसके बाद राहुल और अखिलेश नाराज हो गए और बिना सम्बोधित किये दोनों नेता मंच से चले गए। वहीं भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि यदि इनकी सत्ता होती तो ये गुंडे क्या करते, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती।

Related Articles

Latest News