Thursday, May 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदुर्ग-टुंडला एवं गोंदिया-टुंडला के बीच चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

दुर्ग-टुंडला एवं गोंदिया-टुंडला के बीच चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

महाकुंभ-2025 के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा दुर्ग-टुंडला-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 1-1 ट्रिप के लिए चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के दोनों दिशाओं में कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 

गाड़ी संख्या 08769 दुर्ग-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 21 फरवरी 2025 को दुर्ग स्टेशन से सुबह 10:40 बजे प्रस्थान कर, कटनी रात 19:35 बजे, मैहर 20:33 बजे, सतना रात 22:00 बजे एवं अगले दिन प्रयागराज छिवकी मध्य रात्रि 02:05 बजे पहुँचकर अन्य स्टेशनों से होते हुए और सुबह 09:30 बजे टुंडला स्टेशन पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 08770 टुंडला-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 फरवरी 2025 को टुंडला स्टेशन से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान कर, प्रयागराज छिवकी सायं 18:50 बजे एवं अगले दिन सतना मध्य रात्रि 00:40 बजे, मैहर 01:18 बजे, कटनी 02:25 बजे पहुँचकर अन्य स्टेशनों से होते हुए और दोपहर 13:10 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। 

ठहराव

रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, फतेहपुर, गोविंदपुरी और इटावा।

संरचना

दो वातानुकूलित 2-टियर, 9 वातानुकूलित 3-टियर, 2 शयनयान श्रेणी, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन एवं 1 जनरेटर कार।

इसी तरह रेल प्रशासन द्वारा गोंदिया-टुंडला-गोंदिया कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 1-1 ट्रिप के लिए चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के दोनों दिशाओं में कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 

गाड़ी संख्या 08869 गोंदिया-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 फरवरी 2025 को गोंदिया स्टेशन से सुबह 08:20 बजे प्रस्थान कर, कटनी रात 19:55 बजे, मैहर 21:20 बजे, सतना रात 22:10 बजे एवं अगले दिन प्रयागराज छिवकी मध्य रात्रि 02:05 बजे पहुँचकर अन्य स्टेशनों से होते हुए और सुबह 09:30 बजे टुंडला स्टेशन पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 08870 टुंडला-गोंदिया कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 फरवरी 2025 को टुंडला स्टेशन से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान कर, प्रयागराज छिवकी सायं 18:50 बजे एवं अगले दिन सतना मध्य रात्रि 00:35 बजे, मैहर 01:00 बजे, कटनी 02:10 बजे पहुँचकर अन्य स्टेशनों से होते हुए और दोपहर 15:20 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी। 

ठहराव

डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, फतेहपुर, गोविंदपुरी और इटावा।

संरचना

3 वातानुकूलित चेयरकार, 13 द्वितीय चेयरकार और 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन एवं 1 जनरेटर कार।

Related Articles

Latest News