Homeराष्ट्रीयLPG सिलेंडर पर बढ़ा बोझ, 29 रुपये की नई बढ़ोतरी लागू

LPG सिलेंडर पर बढ़ा बोझ, 29 रुपये की नई बढ़ोतरी लागू

LPG : देशभर में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। 7 जून से घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले तीन महीनों के भीतर यह दूसरी बार है जब रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये का बड़ा इजाफा किया गया था। ताजा बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है, जिससे आम परिवारों के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है।
LPG : विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई उथल-पुथल के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में जो तेजी आई है, उसी का खामियाजा अब घरेलू उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है.

एलपीजी सिलेंडर पर राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग लोकल टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट लगती है, जिसकी वजह से हर शहर में इसके रेट अलग होते हैं. यदि मेट्रो शहरों की बात करें, तो इस 29 रुपये की ताजा बढ़ोतरी से दिल्ली में सिलेंडर का भाव 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है.

पटना में अब रसोई गैस का भाव सबसे ज्यादा 1069 रुपये हो गया है. रांची में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 1028.50 रुपये और शिमला में 1015.50 रुपये हो गया है. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सिलेंडर की कीमत 1008.50 रुपये, कानपुर में 988.50 रुपये, और गाजियाबाद व नोएडा दोनों ही शहरों में 968.55 रुपये है. वहीं चंडीगढ़ में सिलेंडर 980.50 रुपये, गुरुग्राम में 979.50 रुपये, फरीदाबाद में 974 रुपये और मध्य प्रदेश के भोपाल व राजस्थान के जयपुर में गैस सिलेंडर का दाम 976.50 रुपये है

Related Articles

Latest News