Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयनितिन नवीन ने कहा कि अपने संगठन में मजबूती लाने के लिए...

नितिन नवीन ने कहा कि अपने संगठन में मजबूती लाने के लिए राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने कि जरुरत

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि चुनाव आते ही ‘‘बांटने नवीन काटने वाली ताकतें’’ सक्रिय हो जाती हैं और उनसे राजनीतिक रूप से लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा कि देश में ऐसी ताकतें काम कर रही हैं जो बांटने और काटने में विश्वास रखती हैं, संविधान का अपमान करती हैं। ऐसी ताकतें चुनाव आते ही सक्रिय हो जाती हैं और संविधान की दुहाई देने लगती हैं। हमें उनसे राजनीतिक रूप से लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सनातन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सनातन धर्म के प्रत्येक अनुयायी को इस बात पर गर्व है कि ऐसी सरकार बनी है। किसी दल का नाम लिए बिना नवीन ने कहा कि जिन लोगों ने अतीत में ‘‘संविधान को फाड़ा’’ था, वे आज उसकी रक्षा करने का दिखावा कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग विकास के बजाय अराजक तत्वों को बढ़ावा देने वालों का साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में शासन ‘‘बंदूक की नोक पर’’ चलता था, लेकिन आज राज्य में सरकार जनता के वोटों के बल पर चल रही है। कार्यकर्ताओं से प्रयास और तेज करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति को केवल ‘‘टाइम पास’’ मानने वाले कुछ लोग उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि इसलिए मैं सभी कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने बूथ मजबूत करने की अपील करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले महीनों में हर बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है और उत्तर प्रदेश अब देश के विकास पथ का नेतृत्व कर रहा है।

अतीत का उल्लेख करते हुए नबीन ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश और बिहार को ‘बीमारू’ राज्य कहा जाता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का हर राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी की चुनावी सफलताओं का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि उनके वर्षों के संघर्ष के फलस्वरूप केंद्र में कई बार भाजपा की सरकार बनी हैउन्होंने अयोध्या, वाराणसी और मथुरा जैसे शहरों में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की सराहना भी की।

नवीन ने कहा कि निस्संदेह, सनातन धर्म का प्रत्येक अनुयायी इस बात पर गर्व करता है कि हमने ऐसी सरकार बनाई है जो सनातन परंपराओं को संरक्षित करते हुए उन्हें आगे बढ़ा रही है।’’

Related Articles

Latest News