नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों को सम्बोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण की सराहना करते हुए पीएम ने इसे देशवासियों के आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति बताया।
पीएम ने विकसित भारत की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए सभी सांसदों से व्यवधान नहीं समाधान की भावना से काम करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार जनकल्याण को सुनिश्चित करने के साथ साथ सुधारों को आगे बढ़ा रही है। पीएम ने सरकार के रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मन्त्र को भी दोहराया।
भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न होने की चर्चा करते हुए पीएम ने इसे एक बड़ा अवसर बताया। पीएम ने भारतीय मैन्युफेक्चरर्स से आह्वान किया कि वो उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए इसका लाभ उठाएं।











