Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयइटली के बुल्गारी इवेंट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, फैंस को काफी...

इटली के बुल्गारी इवेंट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, फैंस को काफी पसंद आया लुक

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इटली के बुल्गारी इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में उनका लुक फैंस को काफी पसंद आया। इवेंट से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। स्टाइलिश आउटफिट, शॉर्ट हेयरकट में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। देर रात हुए इस इवेंट में हॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ प्रियंका ने भी जमकर धमाल मचाया।

बुलगारी कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा का बेहद स्टाइलिश अवतार देखने को मिला। उन्होंने क्रीम और ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में एंट्री की। उनके छोटे बाल कटवाने ने खास ध्यान खींचा। इस हेयरकट के साथ वह काफी क्यूट भी लग रही हैं। वह गले में बेहद महंगा हीरों का हार पहने भी नजर आईं। देसी गर्ल का ये विदेशी लुक खूब वायरल हो रहा है। भारतीयों ने भी इस लुक के प्रति अपनी पसंद दिखाई है।

बुल्गारी इवेंट में प्रियंका के साथ हॉलीवुड स्टार्स ऐनी हैथवे, लियू यिफेई और शू कुई भी मौजूद थे। ऐनी हैथवे भी थाई हाई स्लिट व्हाइट ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। इन चारों ने कैमरे के सामने पोज दिए। प्रियंका और एनी का साथ में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल हॉलीवुड में शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने आगामी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग पूरी की। फिल्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी। वह इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘द ब्लफ’ में भी नजर आएंगी।

Related Articles

Latest News