Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयझारखंड हाई कोर्ट से राहुल गांधी की याचिका खारिज

झारखंड हाई कोर्ट से राहुल गांधी की याचिका खारिज

रांची (हि.स.)। झारखंड हाई कोर्ट से मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई के बाद उनकी याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई।

उल्लेखनीय है कि साल 2018 में लोकसभा चुनाव के पूर्व राहुल गांधी ने चाईबासा में आयोजित एक सभा में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेसजन किसी हत्यारा को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं। यह भाजपा में ही संभव है। इससे आहत होकर नवीन झा ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई थी, जिसे रद्द करने के लिए राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

Related Articles

Latest News