Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयलखनऊ में स्मार्ट पुलिसिंग के जरिए महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और यातायात...

लखनऊ में स्मार्ट पुलिसिंग के जरिए महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और यातायात में सुधार

 (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने वर्ष 2025 में मिशन शक्ति और स्मार्ट पुलिसिंग के जरिए महिला सुरक्षा, साइबर नियत्रंण, अपराध रोकथाम और यातायात सुधार में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की।

राजधानी का पुलिस ने तकनीक और त्वरित न्याय के समन्वय से संगठित अपराध को कंट्रोल करने में सफल रहे।

सयुंक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल हत्या के अपराधों में कमी दर्ज की गई।

हत्या जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए लखनऊ पुलिस ने 525 अभियुक्तों को जेल भेजा। तीन अभियुक्तों को एनएसए के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस की प्रभावी गश्त की वजह से इस साल एक भी डकैती की घटना नहीं हुई।

110 इनामी अपराधी गिरफ्तारलखनऊ पुलिस कमिश्रेट ने अपराध पर अकुंश लगाने और अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए 110 इनामी अपराधी गिरफ्तार किए हैं। इनमें 55 अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए। इसमें तीन घायल अभियुक्तों की इलाज के दौरान मृत्यु हई है।

196 पर गैंगस्टर की कार्रवाई, 4.90 करोड़ की संपति कुर्कलखनऊ पुलिस ने गैंगस्टर और माफियाओं की भी कमर तोड़ दी। संगठित गिरोह के जरिए अवैध तरीके से बनायी संपत्तियों को कुर्क किया।

इस एक साल के भीतर 41 अभियोगों में 196 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। 16 अभियुक्तों के विरुद्ध 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ 90 लाख 48 हजार 35 रुपये की अवैध संपति कुर्क की गई है। 2020 से अब तक दो अरब 21 करोड़ 65 लाख 14 हजार 2 सौ 71 रुपये की अवैध संपति कुर्क की जा चुकी है।

एक दोषी को मृत्युदंड, 46 दोषियों को आजीवन कारावासपुलिस महानिदेशक की ओर प्रदेश में चलाए गए ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत लखनऊ पुलिस कमिश्रेट प्रभावी पैरवी कर 829 अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाने में सफल रही।

महिला एवं बालिका संबधित गंभीर अपराधों में 139 दोषियों को सजा दिलाई गई। एक दोषी को मृत्युदंड की सजा और 46 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं।

53 मिशन शक्ति केंद्रो की स्थापनामहिला संबधी अपराध और उन्हें तत्काल सहायता एवं काउसंलिंग के लिए लखनऊ जिले में प्रत्येक थाने पर 53 मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है।

\जिम्मेदार अधिकारियों को 53 विशेष सीयूजी नंबर आवंटि किए गए, जिससे जनसंपर्क सीधे बन सकें। 99 पिंक बूथ स्थापित हुए। महिला बीट प्रभारियों एवं पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं की काउंसलिंग की गई।

महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की, जिसका औसत रिस्पांस टाइम मात्र 8 मिनट रहा। पिंक बूथ की टीम ने 53,244 स्थानों पर जाकर 2,96,340 लोगों को जागरूक किया।

साइबर सेल ने 6,456 शिकातयों पर कार्रवाई कीसयुंक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि डिजिटल युग की चुनौतियों का सामना करते हुए साइबर सेल ने 6,456 शिकातयों पर त्वरित कार्रवाई की।

इसका निस्तारण दर 90 फीसदी रही। साइबर ठगों द्वारा ठगे गए नागरिकों के लगभग 11.68 करोड़ रुपये रिफंड व फ्रीज कर सुरक्षित किए गए।

इतना ही नहीं भविष्य में साइबर अपराध को रोकने के लिए 10 हजार से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबर को ब्लॉक कराया गया है।

सोशल मीडिया और डार्क वेब की निरंतर निगरानी के माध्यम से आपत्तिजनक खातों को हटवाया गया और नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

नशा मुक्ति के खिलाफ चलाया अभियानयुवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाने के लिए लखनऊ पुलिस ने नशा मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान नशे का कारोबार करने वाले लोगों और तस्करी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने 145 शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनके कब्जे से करोड़ो रुपये के नशीला पदार्थ की बड़ी खेप बरामद हुई। अवैध शराब के निर्माण और ब्रिकी के संलिप्त 187 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इस दौरान इनके पास से कुल 31 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई।

11,64,061 वाहनों का चालानलखनऊ पुलिस ने यातायात को सुधारने और यातायात नियमों का उल्लंधन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इस साल यातायात पुलिस ने 11,64,061 वाहनों का चालान किया है।

नो पार्किंग में वाहन को खड़ाकर यातायात प्रभावित करने वाले 2,62,373 वाहनों का चालान किया गया है। व्यस्त बाजारों और प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए आधुनिक स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को लागू किया गया है।

हादसों को रोकने के लिए दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक स्पॉट्स’ को चिन्हित किया गया और वहां तकनीकी पद्धति से विशेष सुरक्षा सुधार किए गए।

Related Articles

Latest News