Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबेटे ने पिता को मारी गोली, शव के टुकड़े नीले ड्रम में...

बेटे ने पिता को मारी गोली, शव के टुकड़े नीले ड्रम में छिपाया

लखनऊ के आशियाना इलाके सेक्टर-एल स्थित मकान नंबर 91 में हुई दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है जहां 19 साल के अक्षय प्रताप सिंह ने अपने पिता मानवेंद्र प्रताप सिंह की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मानवेंद्र प्रताप सिंह (49 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्थानीय कारोबारी बताए जा रहे हैं।

वह 20 फरवरी की सुबह से घर से लापता थे।जांच के दौरान पुलिस को घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों की जानकारी मिली। जब मकान की तलाशी ली गई तो एक नीले ड्रम के अंदर शव के टुकड़े बरामद हुए।

जानकारी अनुसार बेटे ने पिता के शव को काटकर नीले ड्रम में छिपाया था। हत्यारे बेटे ने कथित तौर पर सदरौना के पास बॉडी के कुछ हिस्सों को फेंक दिया और बाकी हिस्सों को घर में एक नीले ड्रम के अंदर छिपा दिया था। पुलिस शव के बाकी हिस्सों की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि पिता प्रतियोगी परीक्षा NEET की तैयारी के लिए अक्षय पर बहुत दबाव बना रहे थे, जिसके कारण कलयुगी बेटे ने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया, वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Latest News