Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयजबलपुर से गुजरेगी मुजफ्फरपुर से सिकंदराबाद एवं पुणे के लिए स्पेशल ट्रेनें

जबलपुर से गुजरेगी मुजफ्फरपुर से सिकंदराबाद एवं पुणे के लिए स्पेशल ट्रेनें

रेलयात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा मुजफ्फरपुर जंक्शन-सिकन्दराबाद-मुजफ्फरपुर जंक्शन एवं मुजफ्फरपुर जंक्शन-पुणे-मुजफ्फरपुर जंक्शन के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

मुजफ्फरपुर-सिकन्दराबाद-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

दिनाँक 07 जनवरी 2025 से आगामी अगले आदेश तक गाड़ी संख्या 05293 मुजफ्फरपुर जंक्शन-सिकन्दराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:45 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन बुधवार रात्रि 23:50 बजे सिकन्दराबाद पहुंचेगी।

दिनाँक 09 जनवरी 2025 से आगामी अगले आदेश तक 05294 सिकन्दराबाद-मुजफ्फरपुर जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को सिकन्दराबाद से भोर में 03:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शुक्रवार सायं 17:00 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी।

ठहराव: हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुरकागज नगर, बेल्लमपल्ली, रामगुंडम, पेद्दपल्ली जंक्शन और काजीपेट जंक्शन।

संरचना: दो वातानुकूलित 2-टियर, चार वातानुकूलित 3-टियर, चार वातानुकूलित इकोनॉमी 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 3 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार।

मुजफ्फरपुर-पुणे-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

दिनाँक 6 जनवरी 2025 से आगामी अगले आदेश तक गाड़ी संख्या 05289 मुजफ्फरपुर जंक्शन-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को रात 19:25 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से प्रस्थान करेगी और बुधवार अगले दिन प्रातः 06:25 बजे पुणे पहुंचेगी।

दिनाँक 08 जनवरी 2025 से आगामी अगले आदेश तक 05290 पुणे-मुजफ्फरपुर जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को पुणे से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन गुरुवार रात्रि 21:50 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी।

ठहराव: हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाइन और हडपसर (पुणे)।

संरचना: बीस वातानुकूलित इकोनॉमी 3-टियर और 2 जेनरेटर कार।

Related Articles

Latest News