Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.87 अरब डॉलर बढ़ा, 676.27 अरब डॉलर...

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.87 अरब डॉलर बढ़ा, 676.27 अरब डॉलर पर पहुंचा

मुंबई (हि.स.)। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार पांचवें हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अप्रैल को समाप्त हफ्ते में 10.87 अरब डॉलर बढ़कर 676.27 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि चार अप्रैल को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10.87 अरब डॉलर बढ़कर 676.27 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 6.59 अरब डॉलर बढ़कर 665.39 अरब डॉलर हो गया था। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 9.1 अरब डॉलर बढ़कर 574.09 अरब डॉलर हो गईं।

आंकड़ों में बताया गया कि स्वर्ण भंडार का मूल्य 15.7 लाख डॉलर बढ़कर 79.36 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 18.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.36 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 4.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.46 अरब डॉलर हो गया।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर, 2024 में बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Related Articles

Latest News