Homeराष्ट्रीयआज का सोने का भाव- 1 लाख के समीप पहुँचा 10 ग्राम...

आज का सोने का भाव- 1 लाख के समीप पहुँचा 10 ग्राम सोने का दाम, 22 Carat सोना भी हुआ महंगा

घरेलू सर्राफा बाजार में आज रविवार 20 अप्रैल 2025 को सोने के भाव में जोरदार तेजी है और सोना ऑल टाइम हाई के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं आज चांदी के दाम स्थिर नजर आ रहे हैं।

सोने भाव में आयी तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये से लेकर 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,450 रुपये से लेकर 89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में लगभग स्थिरता है और चांदी 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 97,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News