Homeराष्ट्रीयआज का सोने का भाव: सोने की कीमतों में जोरदार तेजी, जानें...

आज का सोने का भाव: सोने की कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट सोने के लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 22 अप्रैल 2025 को सोने के भाव में जोरदार तेजी है और सोना ऑल टाइम हाई के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं आज चांदी के दाम में भी तेजी नजर आ रही है।

सोने भाव में आयी तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,360 रुपये से लेकर 98,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,160 रुपये से लेकर 90,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में दाम में तेजी नजर आ रही है और चांदी 1,01,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 98,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 90,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 98,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Today’s gold rate- Strong rise in gold prices, know the latest rates of 22 and 24 carat gold

Related Articles

Latest News