Homeराष्ट्रीयआज का मौसम: 18 राज्यों में पहुँचा मॉनसून, आज भी आंधी-बारिश का...

आज का मौसम: 18 राज्यों में पहुँचा मॉनसून, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में मॉनसून पहुँच चुका है, आज सोमवार 2 जून को देश 28 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मॉनसून अब तक 18 राज्यों में पहुँच चुका है। हालांकि फिलहाल मॉनसून की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है, जिससे की राज्यों को मॉनसून के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार 2 जून को दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, गोवा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और महाराष्ट्र में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में हुई मॉनसून की एंट्री

देश में मॉनसून की आमद 24 मई को हुई। सबसे पहले मॉनसून ने केरल में दस्तक दी थी। अब तक मॉनसून केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भी जल्दी ही मॉनसून पहुंचेगा।

इस बीच असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम भारी बारिश और लैंडस्लाईड से कई लोगों की मौत हो गई और भारी बारिश के कारण नदियों के उफान में होने का कारण हजारों पर्यटक विभिन्न क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।

Related Articles

Latest News