Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयसर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव में क्या हुआ बदलाव, चेक...

सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव में क्या हुआ बदलाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज रविवार 6 अप्रैल 2025 को सोने के भाव में स्थिरता नजर आ रही है। सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 90,660 रुपये से लेकर 90,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 83,100 रुपये से लेकर 83,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में भी स्थिरता है और चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 90,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 83,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 90,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 83,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 90,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 83,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News