इस सप्ताह कैसी रहेगी चन्द्रमा की गति, क्या होगा आपकी राशि पर असर

सूर्य वृश्चिक में, मंगल मीन में, गुरु और शनि मकर राशि में, शुक्र तुला राशि में, राहु वृष राशि में और बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे।

इस सप्ताह चंद्रमा 30 तारीख को वृष राशि में रहेगा तथा 1 दिसंबर को रात 9:11 बजे से मिथुन रास में गमन करेगा। चंद्रमा 3 दिसंबर को शाम 5:55 बजे से कर्क राशि में तथा 6 दिसंबर को दोपहर 12:15 बजे से सिंह राशि में भ्रमण करेंगे।

वहीं पूरे सप्ताह सूर्य वृश्चिक में, मंगल मीन में, गुरु और शनि मकर राशि में, शुक्र तुला राशि में, राहु वृष राशि में और बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे।

पं अनिल पाण्डेय ने बताया कि इस सप्ताह सूर्य  वृश्चिक राशि में गमन करेगा। वृश्चिक राशि सूर्य की मित्र राशि है। इसके कारण मिथुन राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि को लाभ होगा।

इसके अलावा बृहस्पति मकर राशि में भ्रमण करेंगे। मकर राशि में बृहस्पति नीच के होते हैं। जिसके कारण उनकी शक्ति में काफी कमी आ जाती है। परंतु नीचभंग राजयोग बनने के कारण उनका यह भ्रमण सभी राशियों के लिए विशेषकर मेष राशि, वृष राशि, कर्क राशि, तुला राशि, धनु राशि, और मकर राशि को लाभ देगा।

उन्होंने बताया कि इन दोनों ग्रहों के अलावा शुक्र भी तुला राशि में भ्रमण करेंगेे। इसके कारण मेष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि को लाभ होगा।