सुजाता प्रसाद
स्वतंत्र रचनाकार
शिक्षिका- सनराइज एकेडमी
नई दिल्ली, भारत
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
माघ शुक्ल पंचमी तिथि
पूजन दिवस माँ सरस्वती का
बढ़े बुद्धि विवेक नित नित
जब हम पूजें शारदा माता
माँ सरस्वती का प्राकट्य दिवस
बसंत पंचमी के शुभ दिन होता
विद्या बुद्धि का आधार मिले
दूर हो हमसे तमस जड़ता
विद्या की देवी माता वीणावादिनी
स्तुति करें हम हे वरदायिनी
उजालों का संसार दो हे माता
आलोकित होता आपसे जग सारा
अज्ञानी भी बन जाता ज्ञानी
प्रार्थना सुने जब माँ कल्याणी
शब्दों का भंडार आप माँ अक्षरा
माँ सरस्वती मधुर वाणी प्रदाता