Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather: आज बदलेगा मौसम, दिन-रात के तापमान में 2 से 3...

MP Weather: आज बदलेगा मौसम, दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की आ सकती है गिरावट

MP Weather (हि.स.)। मध्य प्रदेश में गर्मी का असर दिखने लगा है। इस सीजन में पहली बार 7 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। कई जगहों पर तीखी धूप खिल रही है।

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन यानी 28-29 मार्च को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है। आज गुरुवार को दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

प्रदेश में पिछले दो दिन से गर्मी का असर बढ़ा है। दिन में तीखी धूप खिल रही है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों में भी दिन का तापमान बढ़ गया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बुधवार को नर्मदापुरम में 40.9 डिग्री, रतलाम में 40.2 डिग्री, तालुन (बड़वानी) में 40.2 डिग्री, नौगांव (छतरपुर), शिवपुरी, गुना-दमोह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर, उज्जैन, खजुराहो, धार, टीकमगढ़, मंडला, सागर, सतना, शाजापुर, उमरिया, सिवनी, खरगोन और बैतूल में तापमान 39 डिग्री या इससे अधिक रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 39.9 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, भोपाल में 38.8 डिग्री, इंदौर में 38.2 डिग्री और जबलपुर में पारा 38 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कई शहरों में तापमान सामान्य से 1 डिग्री से 4.5 डिग्री तक अधिक है।

Related Articles

Latest News