Homeखास खबररेलयात्रियों के लिए पश्चिम मध्य रेलवे चला रही है 7 जोड़ी समर...

रेलयात्रियों के लिए पश्चिम मध्य रेलवे चला रही है 7 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

भारतीय रेल प्रशासन के द्वारा गर्मियों के मौसम के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से समर स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर चलाई जा रही है।

इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए जबलपुर से अयोध्या एवं हरिद्वार, रानी कमलापति से सहरसा एवं हड़पसर (पुणे), रीवा से सीएसएमटी एवं चर्लपल्ली (सिंकदराबाद) और सोगरिया से दानापुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है।

जबलपुर-अयोध्या-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-अयोध्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 25 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को रात 19:40 बजे जबलपुर से रवाना होकर और अगले दिन सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुँच रही है। 

गाड़ी संख्या 01702 अयोध्या-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 26 जून 2025 तक  प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 13:30 बजे अयोध्या से रवाना होकर और अगले दिन भोर 04:15 बजे जबलपुर पहुँच रही है।  

जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 25 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 15:45 बजे जबलपुर से रवाना होकर और दूसरे दिन दोपहर 13:50 बजे हरिद्वार पहुँच रही है। 

गाड़ी संख्या 01706 हरिद्वार-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को सायं 17:40 बजे हरिद्वार से रवाना होकर और दूसरे दिन सायं  17:50 बजे जबलपुर पहुँच रही है।

रीवा-सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 02187 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 15:50 बजे रीवा से रवाना होकर और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे सीएसएमटी पहुँच रही है।  

गाड़ी संख्या 02188 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 27 जून 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 13:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर और अगले दिन सुबह 09:45 बजे रीवा पहुँच रही है।

रीवा-सिकंदराबाद-रीवा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 01704 रीवा-चर्लपल्ली (सिकंदराबाद) द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 25 मई 2025 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को दोपहर 13:00 बजे रीवा से रवाना होकर और अगले दिन दोपहर 14:45 बजे चर्लपल्ली (सिकंदराबाद) पहुँच रही है।  

गाड़ी संख्या 01703 चर्लपल्ली (सिकंदराबाद)-रीवा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 26 मई 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को सायं 16:55 बजे चर्लपल्ली (सिकंदराबाद) से रवाना होकर और तीसरे दिन भोर 03:30 बजे रीवा पहुँच रही है।

रानी कमलापति-सहरसा-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-सहरसा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को सायं 16:30 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर और अगले दिन दोपहर 15:15 बजे सहरसा पहुँच रही है।  

गाड़ी संख्या 01664 सहरसा-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनआगामी 01 जुलाई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को सायं 18:30 बजे सहरसा से रवाना होकर और अगले दिन रात 21:10 बजे रानी कमलापति पहुँच रही है।

रानी कमलापति-पुणे-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-हड़पसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 26 जून 2025 तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 08:35 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर और दूसरे दिन मध्य रात्रि 00:30 बजे हड़पसर पहुँच रही है।    

गाड़ी संख्या 01668 हड़पसर-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 27 जून 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 06:30 बजे हड़पसर से रवाना होकर और उसी दिन रात 22:55 बजे रानी कमलापति पहुँच रही है।   

सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 

गाड़ी संख्या 09819 सोगरिया-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 30 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:45 बजे सोगरिया से रवाना होकर और दूसरे दिन सुबह 10:00 बजे दानापुर पहुँच रही है।   

गाड़ी संख्या 09820 दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 1 जुलाई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:45 बजे दानापुर से रवाना होकर और दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे सोगरिया पहुँच रही है।

Related Articles

Latest News