Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyRealme का किलर स्मार्टफोन 7000mAh की 120W फास्ट चार्जिंग बैटरी के साथ...

Realme का किलर स्मार्टफोन 7000mAh की 120W फास्ट चार्जिंग बैटरी के साथ होगा लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता रियलमी एक बार फिर मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है। Realme इसी महीने अपना किलर स्मार्टफोन Realme GT 7 और Realme GT 7T को पूरी दुनिया में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से कहा है कि Realme GT 7 और Realme GT 7T को 27 मई को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

Realme ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से Realme GT 7 और Realme GT 7T की लांचिंग की जानकारी देते हुए इसके कुछ स्पेसिफिकेशन भी शेयर दिए हैं।

Realme के अनुसार Realme GT 7 और Realme GT 7T में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा अन्य लीक्स के अनुसार Realme GT 7 में MediaTek का नया Dimensity 9400e चिपसेट देखने को मिल सकता है और  Realme GT 7T में Dimensity 8400 चिप हो सकता है।

Realme स्मार्टफोन की GT सीरीज में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। Realme के इन स्मार्टफोन्स में Android 15 बेस्ड Realme UI 6 मिल सकता है। साथ ही स्मार्टफोन में 12GB तक रैम और 512GB तक का स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकता है।

Realme GT 7 के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। जबकि GT 7T के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP का सेंसर दिया जा सकता है।Realme GT 7 और Realme GT 7T के फ्रन्ट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए16MP का कैमरा मिल सकता है।

64MP कैमरे और 3D कर्व्‍ड AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले वाला Infinix का नया धांसू स्मार्टफोन

Related Articles

Latest News