मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि प्रदेश पदाधिकारियों ने विगत दिवस लोक शिक्षण संचनालय के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के उपरांत आज शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से विस्तृत एवं गहन चर्चा की। जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग को अतिशेष प्रक्रिया पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल भार्गव वायु ने जारी प्रेस नोट में बताया है कि शिक्षा मंत्री ने प्रमुख बिंदु अतिशेष प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए है। उन्होंने संघ के कार्यों की प्रशंसा भी की। साथ ही संघ के मांग पत्रों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र ही निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव और प्रदेश महामंत्री से जितेंद्र सिंह द्वारा शिक्षकों के हितों में कई महत्वपूर्ण बिंदु शिक्षा मंत्री के समक्ष रखे। इस दौरान प्रदेश संयुक्त महामंत्री डॉ. कृष्णराज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव वीर सिंह भदौरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, सचिव देवेंद्र पचौरी, कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला, आशुतोष तिवारी, गोविंद बिल्थरे, जीपी बागरी, मंसूर बेग, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, जीपी द्विवेदी, योगेंद्र मिश्रा, बलराम नामदेव, विनय नामदेव, विवेक शुक्ला, नरेंद्र उपाध्याय, अभय उपाध्याय, सीता राम लोधी, राकेश वर्मा ने मध्य प्रदेश शासन के इस आदेश से हजारों शिक्षकों को लाभ प्राप्त होने पर साधुवाद प्रेषित किया है। इससे जिलों में शिक्षकों को अनावश्यक परेशान करने की प्रक्रिया पर रोक लगेगी।











