Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयसर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी का भाव, जानें लेटेस्ट रेट

सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी का भाव, जानें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शनिवार 31 मई 2025 को सोने के भाव में स्थिरता नजर आ रही है। वहीं आज चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,310 रुपये से लेकर 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 89,200 रुपये से लेकर 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

आज चांदी का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में सोने का दाम

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 97,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 97,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News