भारत में मानसून की रफ्तार अब तेज़ हो गई है और मौसम विभाग ने आज 21 जून शनिवार को 22 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि देश के अधिकांश राज्यों में मानसून पहुँच चुका है।
मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण-गोवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि देश के अधिकांश राज्यों में मानसून के आगमन से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मानसून की आमद हो चुकी है। अब केवल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ही मानसून का पहुंचना बाकी है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश के पूर्वानुमान के चलते ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।









