Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरमानसून का मौसम: आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश का...

मानसून का मौसम: आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी चलने की भी संभावना

देश में मानसून के विस्तार के साथ ही बारिश ने जोर पकड़ लिया है, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि आज 25 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 30 जून के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में झमाझम बारिश हो सकती है।  

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान हरियाणा और पंजाब में मूसलधार बारिश हो सकती है। वहीं आज 25 जून से 28 जून तक बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने बताया की आज दिल्ली में बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में अतिभारी बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना लक्षद्वीप में कहीं भारी बारिश टी कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

Related Articles

Latest News