मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक का प्रभार पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अनय द्विवेदी को सौंपा है।
अनय द्विवेदी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी हैं। आईएएस अनय द्विवेदी ने 16 दिसंबर 2021 को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का पदभार संभाला था।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के वर्तमान प्रबंध संचालक सुनील तिवारी का कार्यकाल 5 जुलाई 2025 को पूरा हो रहा है।










