Motorola G96 5G Smartphone: मोटोरोला जल्दी ही भारत में अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Motorola G96 5G लॉन्च करने वाला है। Motorola G96 5G को कंपनी 9 जुलाई को लॉन्च करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि लेटेस्ट फीचर्स से लैस ये एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा और इसे 20,000 रुपये के प्राइस रेंज में बेचा जा सकता है।
Motorola G96 5G स्मार्टफोन को PANTONE Greener Pastures, PANTONE Cattleya Orchid, PANTONE Ashleigh Blue और PANTONE Dresden Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है।
Motorola G96 5G Features
Motorola G96 5G के बैक पैनल में OIS से लैस 50 मेगापिक्सल कैमरा और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का विज़न सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें Quad Pixel टेक्नोलॉजी वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी दी गई है।
Motorola G96 5G में 6.67-इंच का FHD+ pOLED 3D Curved डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा दी गई है। साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
Motorola G96 5G को भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा रैम को 16GB वचुर्अली बढ़ाया जा सकेगा।











