Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y400 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Glam White और Olive Green कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसमें डुअल नैनो सिम, 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, OTG और USB Type-C पोर्ट और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Vivo Y400 5G से पानी के अंदर भी फोटो खींची जा सकती है और वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। ये एक वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन है, जो IP68+IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च हुआ है। धूल और पानी से सुरक्षित इस स्मार्टफोन को 3-लेयर वाटरप्रूफ फ्रेम पर डिजाइन किया गया है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि Vivo Y400 स्मार्टफोन 6 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है।

Vivo Y400 5G कैमरा
Vivo Y400 5G के बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo Y400 5G Battery
Vivo Y400 5G में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
Vivo Y400 5G Specifications
Vivo Y400 5G में 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें Snapdragon 4 Gen 2 इसमें प्रोसेसर और इसके साथ Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
Vivo Y400 5G Price
भारत में Vivo Y400 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 7 अगस्त से Vivo के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से जाएगी।











