रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेलयात्रियों की सुविधा के लिए मौजूदा रूट और समय पर स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। विस्तारित स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेलवे से प्रारम्भ अथवा टर्मिनेट होकर पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती है।
गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जो 27 सितम्बर 2025 तक अधिसूचित है, अब 4 अक्टूबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक और चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन पमरे के बीना एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से होकर गुजरती है।
गाड़ी संख्या 05560 उधना-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जो 28 सितम्बर 2025 तक अधिसूचित है, अब 5 अक्टूबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक और चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन पमरे के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरती है।
गाड़ी संख्या 03379 धनबाद-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जो 30 सितम्बर 2025 तक अधिसूचित है, अब 7 अक्टूबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 तक और चलेगी। यह ट्रेन पमरे के सिंगरौली, बरगवां, ब्योहारी, कटनी साऊथ, जबलपुर, मदनमहल, पिपरिया एवं इटारसी से गुजरती है।
गाड़ी संख्या 03380 एलटीटी-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जो 2 अक्टूबर 2025 तक अधिसूचित है, अब 9 अक्टूबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक और चलेगी। यह ट्रेन पमरे के इटारसी, पिपरिया, मदनमहल, जबलपुर, कटनी साऊथ, ब्योहारी, बरगवां एवं सिंगरौली से गुजरती है।
गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को पुनः चलाने का निर्णय लिया गया है। अब यह ट्रेन 23 सितम्बर 2025 से 25 नवम्बर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी से गुजरती है।
संख्या 05558 एलटीटी-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को भी पुनः चलाने का निर्णय लिया गया है। अब यह ट्रेन दिनांक 25 सितम्बर 2025 से 27 नवम्बर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना से गुजरती है।
गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को पुनः चलाने का निर्णय लिया गया है। अब यह ट्रेन 19 सितम्बर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन पमरे के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी से गुजरती है।
गाड़ी संख्या 05586 एलटीटी-सहरसा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को पुनः चलाने का निर्णय लिया गया है। अब यह ट्रेन 21 सितम्बर 2025 से 30 नवम्बर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना से गुजरती है।











