Oppo ने भारत में F31 5G सीरीज के Oppo F31 Pro+ 5G, Oppo F31 Pro 5G और Oppo F31 5G वैरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। Oppo F31 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लू, क्लाउड ग्रीन और ब्लू रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
वहीं Oppo F31 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है। यह फोन डेजर्ट गोल्ड और स्पे ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Oppo F31 Pro+ 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। यह फोन जेमस्टॉन ब्लू, हिमालयन व्हाइट और फेस्टिव पिंक कलर में उपलब्ध है।
Oppo F31 Series Specifications
Oppo F31 Pro+ 5G में 6.8 इंच की अल्ट्रा स्लिम फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Oppo F31 Pro 5G और Oppo F31 5G में 6.5 इंच की अल्ट्रा स्लिम फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट है। ये तीनों स्मार्टफोन एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमीनियम एलॉय फ्रेम से लैस हैं। इन्हें AGC DT-STAR D+ रेटिंग दी गई है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H-2022 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। F31 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर, F31 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर और F31 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।
Oppo F31 Series Battery
उपरोक्त तीनों स्मार्टफोन्स में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 80W सुपरवूक फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। F31 5जी सीरीज में एंड्रॉयड 15 आधारित Color0S 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने दो साल के ओएस अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
Oppo F31 Series Camera
Oppo F31 सीरीज के स्मार्टफोन्स के बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। F31 Pro+ 5G और F31 Pro 5G में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी मोनोक्रॉम कैमरा और F31 5G में 2 मेगापिक्सल पोर्टेट कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए F31 Pro+ 5G और F31 Pro 5G में 32 मेगापिक्सल का Galaxy Core 32E2 फ्रंट कैमरा है, वहीं F31 5G में 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX480 फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo F31 Series Features
F31 Pro 5G और F31 Pro+ 5G में एआई वॉयसस्क्राइब, एआई कॉल असिस्टेंट, एआई एडिटर 2.0, एआई लिंकबूस्ट 3.0, एआई वॉयसस्क्राइब, एआई कॉल असिस्टेंट और एआई एडिटर 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं F31 5G में एआई एडिटर 2.0 दिया गया है।











