Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएक लाइनमैन की लगातार दो शिफ्ट में लगी दी ड्यूटी ताकि अधिकारी...

एक लाइनमैन की लगातार दो शिफ्ट में लगी दी ड्यूटी ताकि अधिकारी मना सकें त्यौहार

धनतेरस से दीपावली तक तीन दिनों के लिए समस्त बिजली कंपनियों के सभी श्रेणी के लाइन कर्मियों की शाम 4 से रात 12 बजे तक एवं रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक दो शिफ्टों में ड्यूटी लगा दी गई है, ताकि आधिकारियों को अवकाश मिल सके और वे त्यौहार मना सके।

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पावर जनरेटिंग कंपनी के पावर हाउस, ट्रांसमिशन कंपनी के सब-स्टेशनों, विद्युत वितरण कंपनियों के सब-स्टेशनों और ट्रांसफार्मर पाइंट पर नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगा दी गई है, एक कर्मी को दो शिफ्ट में ड्यूटी करनी होगी, ताकि अधिकारी परिवार के साथ त्यौहार मना सके।

हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दो शिफ्ट ड्यूटी कराने के बाद अधिकारी नियमानुसार अतिरिक्त वेतन नहीं देते हैं, लेकिन स्वयं अवकाश लेकर त्यौहार मना सके, इस लिए लाइन कर्मियों से लगातार ड्यूटी करायी जाती है। उन्होंने बताया कि धनतेरस से दीपावली के बीच किसी भी प्रकार से विद्युत अवरोध न आये और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए लाइन कर्मी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करता है।

संघ के शंभूनाथ सिंह, एसके मौर्य, केएन लोखंडे, राम केवल यादव, रतिपाल यादव, अजय कश्यप, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, विपतलाल विश्वकर्मा, दशरथ शर्मा, वैदेही शरण द्विवेदी, इंद्रपाल सिंह, लखन सिंह राजपूत आदि ने ऊर्जा मंत्री एवं विद्युत कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि सभी लाइन कर्मियों को दो शिफ्ट में ड्यूटी कराने पर अतिरिक्त वेतन और अन्य सुविधायें प्रदान की जाये।

Related Articles

Latest News