Sunday, July 26, 2026
Homeजन-मन19 नवंबर से हाेगा आवास का आबंटन

19 नवंबर से हाेगा आवास का आबंटन

 (हि.स.)। नगरपालिक निगम जगदलपुर अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के घटक एएचपी अंतर्गत धरमपुरा (208 यूनिट) एवं हाटकचोरा (58 यूनिट) में निर्मित आवासीय परिसर में आबंटन हेतु किराए में निवासरत परिवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे ।

पात्र पाए गए आवेदकों में से 10 प्रतिशत राशि जमा कराने वाले परिवारों को आवास का आबंटन लॉटरी के माध्यम से श्याामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउनहाल) में 19 नवंबर दिन बुधवार को प्रातः 10:30 बजे किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में प्राप्त रसीद एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Latest News