Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर शहर की तीन सड़कों का हुआ नामकरण ,नगर निगम में मिली...

जबलपुर शहर की तीन सड़कों का हुआ नामकरण ,नगर निगम में मिली हरी झंडी

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर शहर के तीन मार्गों का नगर निगम द्वारा नामकरण किया गया है। इसकी सदन बैठक में मंजूरी दे दी गई है। अब फूटाताल चौक से व्यौहार जी के बाड़े तक के मार्ग का नाम स्व प्रभाकर रूसिया मार्ग, चिरायु अस्पताल के बाजू वाले मार्ग में आदि अपार्टमेंट के मध्य के चौक का नाम भगवान विश्वकर्मा एवं कचनार सिटी रोड पर स्थित जेडीए मार्केट के पास चौराहे का नाम ब्रहार्षि सौभरि चौक के नाम से जाना जायेगा।

मेयर-इन-कॉउंसिल बैठक के अनुसार नामकरण किये जाने के संबंध में विचार किया गया। निगमाध्यक्ष रिंकुज विज के द्वारा उपरोक्त प्रस्तावों को सदन बैठक की पूर्व प्रत्याशा में स्वीकृति प्रदान की गई. साथ ही आयुक्त को पत्र प्रेषित कर इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही करने को कहा गया है।

Related Articles

Latest News