Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजज बताकर सोशल मीडिया पर की दोस्ती, एक साल तक करता रहा...

जज बताकर सोशल मीडिया पर की दोस्ती, एक साल तक करता रहा रेप

खंडवा। एमपी के खंडवा में रहने वाली युवती को एक लॉ स्टूडेंट ने स्वयं को राजस्थान का जज बताकर सोशल मीडिया पर दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए।

महिला को जब पता चला कि कोई जज नहीं है, बल्कि उदयपुर में रहने वाला छात्र है। खंडवा पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी जयकिशन को राजस्थान से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पीडि़त महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए उदयपुर निवासी जयकिशन से हुई थी।

आरोपी ने अपनी प्रोफाइल और बातचीत में खुद को राजस्थान हाईकोर्ट का जज बताया। लगातार बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया।

रिलेशनशिप के दौरान आरोपी खंडवा आता-जाता रहा। उसने शादी का वादा किया और इसी बहाने महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। यह सिलसिला करीब एक साल तक चला।

जब महिला को उसकी असलियत का पता चला कि वह अभी लॉ की पढ़ाई कर रहा है तो उसने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी एक सीरियल धोखेबाज है। वह सोशल मीडिया के जरिए राजस्थान में भी 15 से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है।

कभी खुद को बड़ा अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देता था तो कभी शादी का वादा कर उनका शारीरिक शोषण करता था। बदनामी के डर से अब तक किसी भी पीडि़ता ने शिकायत नहीं की थी।

खंडवा पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ करेगी और उसकी पूरी प्रोफाइल राजस्थान पुलिस के साथ साझा की जाएगी।

Related Articles

Latest News